

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी की पहली बैठक देहरादून में प्रांतीय अध्यक्ष कुबेर मावड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में राकेश बड़वाल को प्रांतीय संरक्षक, पंकज वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जबकि प्रदेश सलाहकार समिति में श्री राकेश रावत, चन्द्रशेखर शर्मा और प्रशांत कनवासी को शामिल किया गया। इसके अलावा अरविंद तोपवाल को प्रदेश संगठन मंत्री, विनोद पांडे को प्रदेश कार्यक्रम संयोजक, विजय दीप रावत को प्रदेश कार्यालय प्रबंधक बनाया गया।

मंडलीय स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गईं, जिसमें गढ़वाल मंडल के लिए पवन कश्यप और कुमाऊँ मंडल के लिए जोगा सिंह को मंडलीय सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में लैब टेक्नीशियन संवर्ग से जुड़ी कई अहम मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कैडर पुनर्गठन को जल्द पूरा करने, चारधाम यात्रा के दौरान लंबित TA/DA का शीघ्र भुगतान, ड्यूटी समाप्ति स्थल पर ही तत्काल भत्ता भुगतान की व्यवस्था लागू करने जैसी मांगें शामिल रहीं। इसके साथ ही नर्सिंग संवर्ग के समान वाहन, पौष्टिक आहार और ‘जोखिम भत्ता’ देने तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों में प्रोत्साहन राशि देने की मांग भी रखी गई।
बैठक के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष कुबेर मावड़ी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान ने किया।

इस दौरान कई वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे संगठन की सक्रियता और एकजुटता का संदेश गया।


