

स्थान : लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।


जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों ओर से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूंसे, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।


घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण डर और भय के कारण अपने-अपने घरों में छिप गए।


इस झड़प में करीब छह से आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर घटना की पड़ताल में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रियासत और शोकित परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यही पुराना विवाद इस बार हिंसक रूप में सामने आया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने गांववासियों को शांति बनाए रखने की अपील की है।

