आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय आत्ममंथन का है। खुद को चुस्त, दुरुस्त और सक्रिय रखें। इससे आपकी सोच और कार्यशैली में और निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बनी रहेगी। आपके भीतर कुछ नया और बेहतर सीखने व करने की मजबूत इच्छा जागेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अपने कामों को बेहतरीन ढंग से पूरा करने के लिए सही समय पर सही फैसला लेना भी जरूरी है। बातचीत के लहजे में नरमी रखें। बच्चों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान निकालने में साथ दें।

व्यवसाय- मौजूदा कारोबारी कामों में थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी की वजह से आपके काम में रुकावट आ सकती है।
लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। फिर भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर कोई पुरानी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। व्यायाम और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अपनी आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। लक्ष्य हासिल करने का सही मौका आपके सामने है। सुकून के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन से जुड़े कामों में भी लगाएं। इससे आपकी ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव- बेकार के मेलजोल में समय खराब न करें। घर की किसी चीज की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर तय कर लें। बच्चों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- निजी कारणों की वजह से कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यवहारिक बनकर काम करें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखें, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है।
लव- पति-पत्नी का सहयोगी व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ काम के दबाव की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में किसी धार्मिक आयोजन के संपन्न होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, इसलिए कोशिश बनाए रखें। अपने निजी कामों को पूरा करने में भी ध्यान दें। समय अनुकूल है और आपको सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। अगर किसी बात को लेकर दुविधा हो, तो परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में आज काम की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम पूरा करें। अपने काम से जुड़ी फाइलें और कागज पूरे रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का मतभेद पैदा न होने दें, वरना घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कामों को और आसान बना देगा। युवा अपने किसी खास लक्ष्य को लेकर किए गए प्रयास में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- मन में किसी तरह का द्वंद्व बना रह सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखने से हालात जल्दी संतुलित हो जाएंगे। कोई डील फाइनल करते समय या निवेश करते समय गलती हो सकती है। पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान जरूर दें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने अधीन काम करने वाले लोगों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें, इससे कामकाज बेहतर होगा। दुकान या ऑफिस की गतिविधियों पर थोड़ी नजर रखना जरूरी है। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों में न उलझें। घर में सुख-शांति बनाए रखें। मनोरंजन या डिनर का कार्यक्रम सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य- पेट खराब और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। अगर यात्रा पर जा रहे हैं, तो पहले पूरी तैयारी कर लें, तभी यात्रा सफल रहेगी। कुछ समय आत्मविश्लेषण में बिताने से आपकी कई उलझनों का हल मिल सकता है।
नेगेटिव- अपने मन में सकारात्मक और सक्रिय विचार रखें। भावनाओं में आकर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। इस कमजोरी पर काबू पाना जरूरी है। किसी भी तरह का लेनदेन संबंध खराब कर सकता है और नुकसान भी दे सकता है।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। आज व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं। समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग वाले कामों में बहुत सावधानी रखें।
लव- अपने लव पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता और थकान की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। फिजियोथेरेपी और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका सही उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति दे रही है। आज कुछ धन लाभ के अवसर भी बनेंगे। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में अच्छे मौके देंगी।
नेगेटिव- किसी काम में असफलता मिलने पर मनोबल कमजोर न होने दें। करीबी मित्रों का सहयोग राहत देगा। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो उसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। जल्दी ही समस्या का हल निकल सकता है।

व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी घर से ही कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। फोन और संपर्कों के माध्यम से काम पूरा करना आसान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- घर-परिवार में अपना व्यवहार संयमित रखें। आपका रूखा रवैया परिवार में तनाव बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। काम के बीच-बीच में आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी और अपने मनपसंद कामों में समय बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है, इसलिए रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। अपने मनोभावों पर काबू रखें। कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को इस समय बहुत संभालकर रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपको अपने प्रयासों के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप वाले कामों को और बेहतर बनाने की योजना बनेगी। नौकरीपेशा लोग अपने बॉस और उच्च अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। जल्दी ही प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
लव- परिवार की व्यवस्था अच्छी रखने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थता महसूस हो सकती है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार में चल रही समस्या आपके प्रयासों से सुलझ सकती है। पूरे आत्मविश्वास से अपने काम करें। भूमि से जुड़ी खरीद-फरोख्त का काम आगे बढ़ेगा। किसी मुद्दे पर आपका नजरिया दूसरों से अलग और बेहतर साबित हो सकता है।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश में हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। नकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित न करें। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छी और ज्ञान बढ़ाने वाली चीजें पढ़ें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े अपने महत्वपूर्ण काम आज टाल देना बेहतर रहेगा। मौजूदा गतिविधियों को व्यवस्थित करना ज्यादा लाभदायक रहेगा। काम की अधिकता के कारण घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी बेहतरीन कार्यशैली आगे पदोन्नति का रास्ता खोल सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को समय रहते दूर करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से बुखार, आलस और सुस्ती रह सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा रखकर योजनाओं को अमल में लाएं, सफलता मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार की खुशियों के लिए समय निकालेंगे। घर की देखरेख से जुड़े कुछ काम भी होंगे।
नेगेटिव- बातचीत करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पढ़ाई में बाधा बन सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी जैसी स्थिति रह सकती है। लेकिन आपकी मेहनत ही आपके कामकाज को मजबूत करेगी। फाइनेंस और कमीशन से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की देने वाली ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- दांपत्य संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। समय रहते बात को सुलझा लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती है। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी और मेहनत का सही नतीजा भी मिलेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रसन्न रखेगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से जरूरी काम रुक सकते हैं। परिवार के माहौल में हल्की अशांति महसूस हो सकती है। अनावश्यक खर्च बने रहेंगे। भाइयों के साथ संबंध मजबूत बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष की जरूरत होगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छी उपलब्धि मिलेगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती है। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारी वर्ग से मनमाफिक सहयोग भी मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि अमर्यादित प्रेम संबंध सीधे मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- जंक फूड और बाहर के खाने से परहेज रखें। मानसिक शांति के लिए योग और व्यायाम का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बनाए गए नियम लाभदायक साबित होंगे। आपकी सोच में भी नयापन आएगा। युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए की गई मेहनत का सही परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी निजी फैसला लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावनाओं में बहकर नुकसान हो सकता है। पड़ोसियों या किसी अनजान व्यक्ति के साथ मतभेद में न उलझें, वरना बेवजह परेशानी बढ़ेगी।

व्यवसाय- फिलहाल कारोबार में बहुत बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है, लेकिन समान विचारधारा वाले लोगों से मिलकर कुछ नए तथ्य और जानकारी जरूर मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट पर ज्यादा निवेश न करें। नौकरी में बॉस और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना बनाए रखें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी रह सकती है। हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका धैर्य और संयम आपकी कार्यशैली को सही बनाए रखने में मदद करेगा। बच्चे के एडमिशन से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा के कामों में व्यस्तता रहेगी। अगर कोई सरकारी काम अटका है, तो आज उस पर ध्यान जरूर दें। सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार में समय खराब न करें, नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी लोगों की बातों में आने की बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता दें। इस समय यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी ही देगा।

व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय के नए रास्ते खोल सकते हैं, इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय फिलहाल थोड़े मंद रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार को प्राथमिकता देंगे। परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर और मनोरंजन में समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द की वजह से गले में खराश, खांसी और जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन जल्दी राहत देगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7