

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत मंडल में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और पार्टी के इतिहास व उपलब्धियों को याद किया गया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई पार्टी की रीति-नीति, इतिहास और कार्यशैली को बूथ स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
जिलाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए पार्टी की स्थापना करने वाले वरिष्ठ नेताओं को याद किया और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक मजबूत माध्यम बन चुका है, जिसका उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सकता है।

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का सक्रिय रूप से उपयोग करते हुए आम जनता से जुड़ें और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित करें।

