आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। जो काम लंबे समय से रुके या अटके हुए थे, वे आज थोड़े प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपनी शिक्षा से जुड़ी चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी सामने रहेंगी। शांत मन से समस्या का हल निकालें। घर के वरिष्ठ लोगों की राय पर जरूर ध्यान दें। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े किसी भी काम को टालना ही ठीक रहेगा, क्योंकि ग्रह स्थिति अभी इन मामलों में पूरी तरह पक्ष में नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक सजग और प्रयत्नशील रहने की जरूरत है। हालांकि मेहनत का नतीजा जरूर मिलेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानी कम होगी। ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और संतुलन बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें। वरना इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी काम में तुरंत सफलता न मिले तो चिंता करने की बजाय दोबारा कोशिश करने का संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। समझदारी से किया गया धन का लेनदेन फायदेमंद रहेगा। इस समय लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
नेगेटिव- अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं और उनमें कटौती भी आसान नहीं होगी। पड़ोसियों के साथ तालमेल थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपने स्वभाव में नरमी और सहजता रखना जरूरी है। दूसरों को सलाह देने से बेहतर होगा कि पहले अपने व्यवहार पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छा आर्डर लेने या डील फाइनल करने में आप सफल रहेंगे। संचार माध्यमों से भी कुछ उपयोगी जानकारी मिलेगी। आसपास के कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए और मेहनत करनी होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में सूजन और दर्द की समस्या रह सकती है। समय-समय पर आराम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा, जिससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उस पर ध्यान दें, सफलता मिलने की संभावना है। युवाओं को अपने प्रयासों का उचित परिणाम मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी या पड़ोसी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों और बेकार की गतिविधियों से दूरी रखें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी छवि अच्छी बनाए रखनी होगी।

व्यवसाय- महिला वर्ग अपने व्यवसाय को लेकर विशेष रूप से सजग रहेगा और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से अपनी कारोबारी जानकारी साझा न करें। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। आर्थिक उलझन होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। परिवार के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का भरोसा आप पर और मजबूत होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई सरकारी मामला और उलझ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय अपनी गोपनीय बातें उजागर न करें। बाहरी लोगों का दखल आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

व्यवसाय- अपने काम से जुड़े अनुभव और समझ को और बढ़ाने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील करते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। फिलहाल मार्केटिंग से जुड़े कामों को टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि उनसे खास फायदा नहीं होगा।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनभर कई तरह के बदलाव होंगे और ज्यादातर आपके पक्ष में रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अगर किसी संपत्ति को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आज उसमें गति आ सकती है।
नेगेटिव- बाहरी और अपरिचित लोगों के सामने अपनी गोपनीय बातें न रखें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग हैं। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन और रोक-टोक रखने से सहयोगियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। मशीनरी से जुड़े कारोबार में लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी उच्चाधिकारी के साथ बहस जैसी स्थिति भी बन सकती है।
लव- घर के माहौल को संतुलित और व्यवस्थित बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है। बहुत सावधानी रखें और वाहन ध्यान से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपने भीतर अद्भुत उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है और आप उसका अच्छा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी से अशुभ समाचार मिलने की आशंका है, जिससे मन परेशान रह सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुकता में न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके काम में मीन-मेख निकालना आपकी कार्यशैली में रुकावट डाल सकता है।

व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से नई दिशा मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों पर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। युवाओं को मनपसंद दोस्त मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन, खांसी या जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में करीबी संबंधियों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी।
नेगेटिव- गलत कामों या गलत दोस्तों की ओर झुकाव आपकी मानहानि करा सकता है। खासकर युवाओं को इस मामले में बहुत सतर्क रहना होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। हर फैसला विवेक और समझदारी से लें।

व्यवसाय- व्यवसाय की व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। फिलहाल मुनाफा सामान्य रहेगा, लेकिन आगे जल्दी ही स्थिति बदल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी, वरना छवि पर असर पड़ सकता है।
लव- परिवार के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा दिमागी काम की वजह से सिर भारी रह सकता है और थकान महसूस होगी। आराम और सुकून का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नए संपर्क स्थापित होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति अपना दायित्व निभाने में भी आप सफल रहेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक या शांत स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति और गंभीर होने की जरूरत है। अगर परिवार में किसी तरह का तनाव चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से संबंधों को बिगड़ने से बचाएं। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न लें। जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना भी सीखें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा नया अनुबंध मिल सकता है, जो काफी लाभदायक रहेगा। मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतरीन उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से जुड़ा अनुबंध भी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करना बेहतर रहेगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर-परिवार को प्राथमिकता देंगे। परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लव अफेयर्स के मामले में कुछ निराशा रह सकती है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान बनी रह सकती है। खुद को व्यस्त रखें और नकारात्मक विचारों को बढ़ने न दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई खास काम बनने से फायदा होगा और इससे मन को काफी राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अगर घर बदलने या घर से जुड़ी किसी योजना पर विचार कर रहे हैं, तो आज उस पर काम शुरू करने का सही समय है।
नेगेटिव- ज्यादा गुस्सा और जल्दबाजी किसी काम को बिगाड़ सकती है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातें उभरने से किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थी भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी और आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपनी योजनाएं और काम करने की रणनीति फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है और संबंध फिर सामान्य हो जाएंगे।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों की ओर भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। बाकी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो रही हैं। लक्ष्य पाने के लिए पूरी मेहनत करें। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट जरूर बनाएं, इससे आर्थिक दिक्कतों से बचेंगे। करीबी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है, तो किसी मध्यस्थ की मदद से उसे सुलझाने की कोशिश करें। लापरवाही की वजह से कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े फैसले खुद लें। आंतरिक व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। अगर कोई कोर्ट से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की उम्मीद बन सकती है। सरकारी दफ्तरों से जुड़े कामों में राजनीति जैसी स्थिति परेशान कर सकती है।
लव- घर-परिवार में अच्छा तालमेल और व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान दे सकती है। गिरने या चोट लगने की भी आशंका है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी वाकपटुता और व्यवहारकुशलता के कारण आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी ऑनलाइन शॉपिंग में भी अच्छा समय बीतेगा। कोई लाभदायक छोटी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- यह समय अपने और परिवार के कामों पर ध्यान देने का है। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न लगाएं। ऑनलाइन कामकाज और डिजिटल तरीकों की अधिक जानकारी लेना जरूरी है, क्योंकि वर्तमान माहौल में काफी बदलाव आ चुका है।

व्यवसाय- व्यवसाय में तुरंत कोई फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी जरूरी काम लंबित न रहने दें। फिलहाल कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में रुचि रहेगी। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- रिस्क वाले कामों से दूरी रखें। गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुकता में आकर नुकसान हो सकता है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और निवेश से जुड़े काम भी पूरे हो सकते हैं। हिम्मत और साहस के दम पर आप कठिन काम को भी आसान बना लेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। उनका सही मार्गदर्शन करना आपकी जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की यात्रा को फिलहाल टाल दें, क्योंकि उसमें समय खराब होने के अलावा खास फायदा नहीं होगा।

व्यवसाय- आज कारोबार में आपको कोई आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी और कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने ऊपर दबाव महसूस करेंगे, इसलिए धैर्य से काम लें।
लव- परिवार और व्यवसाय के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रह सकता है। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से ताजगी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8