अल्मोड़ा: गोविंद पिलख्वाल के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

अल्मोड़ा: गोविंद पिलख्वाल के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अल्मोड़ा में उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद पिलख्वाल को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को लगातार मिलता रहा है।

बताया गया कि गोविंद पिलख्वाल दो बार अल्मोड़ा के भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए और पार्टी को जमीनी स्तर पर विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य स्तर पर भी पार्टी को फायदा होगा।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, बिट्टू कर्नाटक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गोविंद पिलख्वाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

वहीं रानीखेत में भी इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोविंद पिलख्वाल को यह पद मिलने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कैलाश बिष्ट, चंदन भगत, हंसा दत्त बवाड़ी और शंकर दत्त बुधोड़ी सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा रानीखेत के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी गोविंद पिलख्वाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।