ऋषिकेश पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आश्रम में की पूजा-अर्चना

ऋषिकेश पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आश्रम में की पूजा-अर्चना

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने माया कुंड स्थित एक आश्रम में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। आश्रम के महंत और साधु-संतों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक आश्रम में ही रुके रहे। उनका यह दौरा पूरी तरह से निजी बताया गया है।

करीब दो घंटे तक आश्रम में समय बिताने के बाद उपमुख्यमंत्री टीएचडीसी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया।

इसके बाद वे सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके आश्रम पहुंचने की सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता भी उनसे मिलने पहुंचे और शिष्टाचार भेंट की।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में पंकज मोदी भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री का यह पूरा दौरा निजी होने के बावजूद राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।