हल्द्वानी में महिला रामलीला का चौथा दिन, राम वनवास का भावपूर्ण मंचन

हल्द्वानी में महिला रामलीला का चौथा दिन, राम वनवास का भावपूर्ण मंचन

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी के शीशमहल में आयोजित महिला रामलीला के चौथे दिन राम वनवास का भावपूर्ण और रोमांचक मंचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लेकर कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि का मंचन कैकेयी-मंथरा संवाद, कैकेयी-दशरथ संवाद और भरत-मंथरा संवाद के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा, जिसके बाद भगवान राम के वन प्रस्थान का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

रामलीला का निर्देशन मुकेश कुमार जोशी ने किया, जिन्होंने पूरे मंचन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों के अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य भूमिकाओं में मानसी रावत ने राम, अंशिका जोशी ने लक्ष्मण, खुशी जोशी ने सीता और भुवनेश्वरी जोशी ने दशरथ की भूमिका निभाई। वहीं गीता नैनवाल ने कैकेयी, कामिनी पाल ने कौशल्या, अजू जोशी ने सुमित्रा और पिंकी सक्सेना ने मंथरा का सशक्त अभिनय किया।

भरत और शत्रुघ्न के पात्रों में उपासना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयास से मंचन बेहद सफल रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से श्री ललित जोशी द्वारा प्रतिदिन रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे कलाकारों को पूरा सहयोग मिला। तनुजा जोशी ने कहा कि समाज कल्याण की भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ यह आयोजन लगातार सफल हो रहा है।