
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो आईपीएल के दिग्गज गेंदबाजों के लिए भी चुनौती बन गया है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन शमी ने खास उपलब्धि अपने नाम की।


शमी ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को मैच की पहली गेंद पर आउट किया। यह शमी के लिए आईपीएल इतिहास में एक विशेष पल था, क्योंकि वे पहली गेंद पर 5वीं बार किसी बल्लेबाज को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव 2-2 बार ये कारनामा कर चुके हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में पहली गेंद पर कभी विकेट नहीं लिया।

शमी का शानदार रिकॉर्ड
शमी ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर भी सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस दौरान 5 बार अपने स्पेल की पहली गेंद पर बल्लेबाज को आउट किया। वहीं, दूसरे स्थान पर अशोक डिंडा, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, उमेश यादव, प्रवीण कुमार और ट्रेंट बोल्ट 3-3 बार ऐसा कर चुके हैं।


मलिंगा की बराबरी
35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने एक और रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने आईपीएल में किसी एक बल्लेबाज को पारी की पहली गेंद पर 2 बार आउट करने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के दिग्गज पेसर लसिथ मलिंगा के नाम था, जिन्होंने मयंक अग्रवाल को 2011 और 2015 में दो बार आउट किया था। अब शमी ने मलिंगा की बराबरी कर ली है।


इस खास प्रदर्शन के बावजूद, लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत नहीं मिली, लेकिन शमी का रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

