नैनीताल में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

नैनीताल में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

जनपद नैनीताल के सभी थाना क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पूरे जिले में उत्साह और शांति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पूरे जनपद में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

नमाज के दौरान और उसके बाद कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पूरा कार्यक्रम शांति, कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जनपद पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी रखी गई। इससे आमजन को सुरक्षित और सहज वातावरण मिला और लोगों ने बेफिक्र होकर त्योहार मनाया।

एसएसपी ने जनपदवासियों को ईद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी सहयोग से भविष्य में भी ऐसे आयोजन सफल होते रहेंगे।