रुड़की में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक पर सड़क पर लाठी-डंडों से हमला

रुड़की में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक पर सड़क पर लाठी-डंडों से हमला

स्थान – रूड़की

ब्यूरो रिपोट

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव बेल्डा में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को युवक जमशेद अपने घर से किसी जरूरी काम के लिए निकला, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंग युवक ने उस पर हमला कर दिया।

घटना में हमलावर ने जमशेद को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और तब तक हमला जारी रखा जब तक वह अधमरी हालत में ज़मीन पर नहीं गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी इस वारदात की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की।

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए युवक को निशाना बना रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद हो गया है कि अब वे कैमरों से भी नहीं डरते। यह घटना इलाके में सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर कर रही है।

पीड़ित युवक जमशेद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी चोटों का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जमशेद के भाई जब्बार का कहना है कि उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं और उनका मेडिकल कराया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। अब प्रशासन और स्थानीय पुलिस की नजरें इस मामले में उचित कार्रवाई पर टिकी हैं।