होली ट्रैवल: दिल्ली और मुंबई से पटना-वाराणसी की फ्लाइटें महंगी, टिकटों में भारी बढ़ोतरी

होली ट्रैवल: दिल्ली और मुंबई से पटना-वाराणसी की फ्लाइटें महंगी, टिकटों में भारी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोट

इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। दीपावली की तरह ही होली के मौके पर भी लोग अपने शहरों से घरों की ओर रुख करते हैं। इस दौरान रेलवे, रोड और एयर ट्रांसपोर्ट के लिए यह समय बेहद व्यस्त होता है। रेलवे ने होली के लिए सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जबकि एयरलाइन कंपनियों ने हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

दिल्ली और मुंबई से पटना और वाराणसी के लिए उड़ानों के किराए 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच सबसे अधिक रहेंगे।

दिल्ली-पटना फ्लाइट

24 फरवरी को दिल्ली से पटना का शुरुआती किराया 11,980 रुपये है। 25 फरवरी को 10,040 रुपये, 26 फरवरी को 9,410 रुपये, 27 फरवरी को 10,492 रुपये और 28 फरवरी को 10,688 रुपये तक पहुँच जाएगा। इसके बाद 1 मार्च से 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे कम होकर 6,712 रुपये तक पहुँच जाएगा। सामान्य किराया लगभग 4,500 रुपये है।

दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट

दिल्ली से वाराणसी के लिए 24 और 25 फरवरी को शुरुआती किराया 8,395 रुपये है। 26 फरवरी को 7,478 रुपये, 27 फरवरी को 9,804 रुपये और 28 फरवरी को 11,345 रुपये तक बढ़ जाएगा। 1 मार्च से 3 मार्च तक किराया धीरे-धीरे घटकर 6,204 रुपये तक पहुँच जाएगा। सामान्य किराया 4,000 रुपये से कम है।

मुंबई-पटना फ्लाइट

मुंबई से पटना के लिए 24 फरवरी को टिकट 15,393 रुपये है। 25 और 26 फरवरी को 15,107 रुपये, 27 फरवरी को 17,556 रुपये और 28 फरवरी को 16,088 रुपये तक पहुँच जाएगा। 1 मार्च से 3 मार्च तक किराया घटकर 9,696 रुपये तक पहुँच जाएगा। सामान्य किराया लगभग 7,000 रुपये है।

मुंबई-वाराणसी फ्लाइट

मुंबई से वाराणसी के लिए 24 फरवरी को शुरुआती किराया 11,676 रुपये है। 25 फरवरी को 8,823 रुपये, 26 फरवरी को 8,311 रुपये, 27 फरवरी को 8,549 रुपये और 28 फरवरी को 9,272 रुपये तक बढ़ जाएगा। 1 मार्च से 3 मार्च तक किराया घटकर 7,051 रुपये तक पहुँच जाएगा। सामान्य किराया 5,000-6,000 रुपये के आसपास है।

विशेषज्ञों का कहना है कि होली और दिवाली जैसे त्योहारों के आसपास एयरलाइन कंपनियां उच्च मांग के कारण किराया बढ़ा देती हैं। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते टिकट बुक करें और बढ़े हुए किराए से बचने की योजना बनाएं।