
स्थान : लंढौरा
ब्यूरो रिपोट

उपखण्ड अधिकारी गुलशन बुलानी ने कहा कि बकायदारों के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 100 मीटर उतार दिए गए हैं।


उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि कस्बा लंढौरा में उपभोक्ताओं पर विभाग का लगभग एक करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि कॉमर्शियल कनेक्शन धारकों पर 45 लाख रुपये बकाया है। इसे वसूलने के लिए अभियान लगातार जारी है।


उपखण्ड अधिकारी गुलशन बुलानी ने कहा कि अब तक 25 हजार रुपये से ऊपर के 100 बकायदारों के मीटर उतार दिए गए हैं। कुछ बकायदारों के मीटर अभी उतारने बाकी हैं और उन पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।


उन्होंने बताया कि मार्च माह में 10 से 15 हजार रुपये के बकायदारों के मीटर भी उतारे जाएंगे और उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यह कदम विभाग की सख्ती का प्रतीक है।

बुलानी ने चेताया कि यदि मीटर उतारने के बाद भी कोई उपभोक्ता बिजली की चोरी करता है या किसी अन्य कनेक्शन से बिजली उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे समय पर बिल जमा कर विभाग के काम को आसान बनाएं और इस तरह की कार्रवाई से बचें।

इस मौके पर अवर अभियंता विनोद कुमार, कार्यालय प्रभारी गौरव पुंडीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग का यह अभियान न केवल बकाया वसूली के लिए है बल्कि बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी संचालित किया जा रहा है।

