हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, एटीएस तैनात

हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, एटीएस तैनात

स्थान -नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

नैनीताल। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से हाईकोर्ट में पुलिस और एटीएस तैनात है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने काेर्ट परिसर में दोबारा चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट परिसर में बिना चेकिंग और बिना आईडी देखे किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस को निगरानी के लिए हाईकोर्ट में तैनात रखा गया। हाईकोर्ट के सहायक निबंधक मूलेंद्र सिंह सिरोही की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में पुलिस बल और एटीएस तैनात रही।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में सीओ रविकांत सेमवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी हाईकोर्ट राकेश बिष्ट ने बीडीएस और डॉग स्क्वाड के साथ हाईकोर्ट परिसर में सघन चेकिंग की। कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों के पहचान-पत्र देखने के साथ उनके सामान की तलाशी भी ली गई।

इस दौरान कोर्ट का काम जारी रहा।एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और एटीएस तैनात की गई है। कोर्ट परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।