उत्तराखंड में सपा ने महंत शुभम गिरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में सपा ने महंत शुभम गिरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तराखंड में अपने संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी ने हरिद्वार के संत महंत शुभम गिरी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

35 साल के महंत शुभम गिरी जूना अखाड़े के संत हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तराखंड में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने की योजना पर काम करेगी।

महंत शुभम गिरी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत किया जाएगा और पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि राज्य में जन-जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना भी है।

सपा नेतृत्व की योजना के अनुसार, उत्तराखंड में पार्टी की रणनीति स्थानीय मुद्दों और युवाओं के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले सपा की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था, जिसके बाद राज्य में संगठन को पुनः सशक्त बनाने की आवश्यकता महसूस की गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि महंत शुभम गिरी की नियुक्ति से उत्तराखंड में सपा की राजनीतिक स्थिति में बदलाव आने की संभावना है और यह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।