सफाई कर्मचारी यूनियन का गठन


रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

बाजपुर नगर पलिका के सभागार में पर्यावरण मित्र कर्मचारी यूनियन बाजपुर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रजीत प्रेमी को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

बता दें कि बाजपुर नगर पालिका के सभागार में संविदा और स्थाई सफाई कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्र कर्मचारी यूनियन बाजपुर समिति का गठन किया।

इस दौरान सर्वसम्मति से चंद्रजीत प्रेमी को अध्यक्ष, अभिषेक को उपाध्यक्ष, विनोद को सचिव, इंद्रजीत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का समस्त कर्मचारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रजीत प्रेमी ने कहा कि उत्तराखंड की समस्त सफाई कर्मचारियों की समितियों ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है

चंद्रजीत प्रेमी अध्यक्ष, बाजपुर

जिसके चलते सभी से हटकर बाजपुर नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और सभी की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा