

स्थान – हल्द्वानी


डा. बी.आर. अंबेडकर जन्म दिवस समारोह समिति हल्दुवानी द्वारा 6 दिसंबर को बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाने के लिए दमुवाढ़ूंगा में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल ने की, जबकि संचालन दीप दर्शन ने किया।



सभा में कामरेड राजा बहुगुणा और अधिवक्ता हरीश आर्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


सभा में 6 दिसंबर के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा सर्वसम्मति से पारित की गई। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक मंगल पड़ाव स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की मूर्ती पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 11:00 बजे से 3:00 बजे तक उनके बताये मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों के पालन का आह्वान किया जाएगा।



सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि संविधान के मूल सिद्धांतों को दरकिनार करने और “बुलडोज़र राज” व हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिशों का विरोध किया जाएगा तथा भारतीय संविधान की रक्षा के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

सभा में दीपक चनियाल, दीप दर्शन, नफीस अहमद खान, हरीश सिनोली, सुंदरलाल बौद्ध, एडवोकेट संजय बगढ़वाल, विनोद उर्फ पिंन्नू, महेश चंद्र आर्य सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।



