

स्थान – देहरादून


गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस के निर्माण को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना था कि उनके व्यक्तिगत प्रयासों के बावजूद कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस अभी तक नहीं बन पाया है।



इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट ऑफिस की योजना पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में जैसे पासपोर्ट ऑफिस स्थापित हुआ, उसी तरह पिथौरागढ़ और कोटद्वार में भी पोस्ट ऑफिस बनेगा, जिसके बाद पासपोर्ट ऑफिस का निर्माण संभव होगा।



उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में भी पहले पासपोर्ट ऑफिस के लिए सैंक्शन मिल चुका था, लेकिन उस समय सही जगह उपलब्ध नहीं हो पाई। फिलहाल जिला प्रशासन जगह उपलब्ध कराने में लगा है।




केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पिथौरागढ़ और कोटद्वार में पोस्ट ऑफिस बन जाएगा, और उसके बाद पासपोर्ट ऑफिस का निर्माण भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। इस बयान के बाद क्षेत्र में पासपोर्ट सुविधा के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।


