

संवाददाता: संजय जोशी

रानीखेत। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट सोमवार को बग्वालीपोखर पहुंचे। यहां उन्होंने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट से मुलाकात कर उनकी धर्मपत्नी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। अजय भट्ट ने विधायक परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया था। उमा बिष्ट पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी थीं और क्षेत्र में अपनी सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक भूमिका के लिए जानी जाती थीं।



उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

सांसद अजय भट्ट के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धनश्याम भट्ट, वरिष्ठ नेता अनिल शाही समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बग्वालीपोखर पहुंचने से पूर्व अजय भट्ट रानीखेत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की।
इसके बाद अजय भट्ट झूलादेवी मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में मौनी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।



कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेम शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, विनोद कुमार, मोहन नेगी, हंसा दत्त बवाड़ी, कैलाश बिष्ट, धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



