

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल जनपद पुलिस ने नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने गांव-गांव व स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक किया और बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी।




नशा एवं साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता
- बेतालघाट क्षेत्र: थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अमेल व इंटर कॉलेज बेतालघाट में लोगों और विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
- मुखानी क्षेत्र: थानाध्यक्ष दिनेश जोशी और उ0नि0 नरेंद्र कुमार ने साईं कृपा एनजीओ के साथ मिलकर छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एनजीओ ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया।
- मल्लीताल क्षेत्र: प्रभारी निरीक्षक हेमचंद्र पंत ने विद्यालयों में जाकर बच्चों को नशे और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।


- भवाली क्षेत्र: प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा ने जी.बी. पंत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज खैरना और जी.बी. पंत जी.आई.सी. भवाली में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला अपराध, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी।
- कालाढूंगी क्षेत्र: प्रभारी निरीक्षक विजय नेगी की अगुवाई में चौकी बैलपडाव में ग्राम प्रधान व बीटीसी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर चर्चा की गई।
- मंगोली क्षेत्र: प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जलालगांव और खुरपाताल के विद्यालयों में छात्रों को नशा व साइबर अपराध से दूर रहने की सलाह दी।



वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम
अभियान का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर जाकर उनकी सुरक्षा और हाल-चाल जानना रहा।



- मल्लीताल: पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल लिया और व्यक्तिगत मोबाइल नंबर साझा कर किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क करने का भरोसा दिलाया।
- मुखानी: पुलिस ने एकल बुजुर्गों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और मदद के लिए सीधे संपर्क करने को प्रेरित किया।
- मंगोली व भवाली: पुलिस टीमों ने अकेले रहने वाले बुजुर्गों से संवाद किया और उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।



