

स्थान। सितारगंज
रिपोर्ट। तनवीर आंसरी

सितारगंज में उपकार सिंह बल ने ली शपथ

विकासखंड सितारगंज में निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें शपथ एसडीएम रविन्द्र सिंह जुवाठा ने दिलाई।




इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पूरा सभागार कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से खचाखच भरा रहा।




अपने संबोधन में उपकार सिंह बल ने कहा कि पूरे विकासखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



