

लोकेशन- रूड़की
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

बीती रात रूड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी अंदाज़ में मुठभेड़ हो गई। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में महिला से मोबाइल लूट की कोशिश करने वाले बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने नहर पटरी पर घेर लिया।



जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया, उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।


इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।



गिरफ्तार बदमाश की पहचान बादल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने दो दिन पहले पीर बाबा कॉलोनी में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उससे लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली है। वहीं उसका साथी ऋतिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच चुका है, जबकि दूसरा भी जल्द गिरफ्तार होगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।



