


मुनिकीरेती
लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। ताजा मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है, जहां तपोवन तिराहा के पास लेमन ट्री होटल के नजदीक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया।



दो वाहन क्षतिग्रस्त, मार्ग बाधित
भूस्खलन की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लैंडस्लाइड के कारण तपोवन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।



पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।



प्रशासन अलर्ट पर
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं और सावधानी बरतें।



