बाजपुर: ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुटीक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने बरामद किए डंडे, कार और छीना गया सामान | CO विभव सैनी ने किया खुलासा

बाजपुर: ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुटीक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने बरामद किए डंडे, कार और छीना गया सामान | CO विभव सैनी ने किया खुलासा

लोकेशन – बाज़पुर
रिपोर्टर:-अकरम चौधरी

बाजपुर नगर में पुराने ज़मीनी विवाद ने रविवार को हिंसक मोड़ ले लिया, जब चार अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति के बुटीक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसकी पत्नी का पर्स व जरूरी सामान छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उसकी बहन का कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद की परिणति रविवार को हुई जब चार अज्ञात युवकों ने उसके बुटीक पर धावा बोल दिया

पुलिस ने दिखाई तत्परता, चार आरोपी चढ़े हत्थे

शिकायत मिलने के बाद बाजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए CO विभव सैनी ने बताया कि:

“मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, लाठी-डंडे और छीना गया पर्स व अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।”

प्राथमिकी दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट और संपत्ति विवाद से जुड़े धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है