प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर द्वाराहाट में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर द्वाराहाट में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित

रिपोर्टर – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पंचायत सभागार द्वाराहाट में एक प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उसे राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम काल बताया।

‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से हो रहा है राष्ट्र निर्माण: विमला रावत

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के साथ देश की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार किया गया है। उन्होंने इस यात्रा को राष्ट्र निर्माण का महान अभियान बताया।

भारत बन रहा आत्मनिर्भर और विश्वगुरु: जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। इन 11 वर्षों में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और साथ ही सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी पुनर्स्थापित किया गया है।

विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

सम्मेलन से पूर्व शुक्रवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने द्वाराहाट मुख्य चौराहे पर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर भीम सिंह अधिकारी, विनोद भट्ट, मदन मोहन पांडेय, विजय बजेठा, भूपेंद्र कांडपाल, धीरेन्द्र मठपाल, वीरेंद्र नेगी, हरीश भट्ट, पंकज तिवारी, सुधीर मठपाल, शैलू साह, मदन सिंह अधिकारी, युगल किशोर, मनोहर आर्या, लक्ष्मी आर्या, नंदिता भट्ट, रेखा मेहरा, आशीष वर्मा, नीरू आर्या, महेंद्र मैनाली, नागेश साह, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।