खानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, महाराज भगीरथ जयंती पर उमेश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

खानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, महाराज भगीरथ जयंती पर उमेश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

लोकेशन : हरिद्वार
रिपोर्ट : अर्सलान अली

महाराज भगीरथ जयंती के पावन अवसर पर खानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक उमेश कुमार ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगे की शान के साथ, देशभक्ति के गीतों की गूंज और राष्ट्रीय एकता का संदेश लिए यह यात्रा क्षेत्र की सड़कों से होकर गुज़री। चारों ओर देश प्रेम और सम्मान की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।

महाराज भगीरथ के योगदान को किया याद
विधायक उमेश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “महाराज भगीरथ ने गंगा को धरती पर लाकर मानवता के लिए अनुपम कार्य किया था। आज उनकी जयंती पर तिरंगा यात्रा निकालकर हम उनके त्याग, तप और योगदान को स्मरण करते हैं।”

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि
विधायक ने यह भी बताया कि यह तिरंगा यात्रा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी आयोजित की गई है। उन्होंने कहा, “देश के लिए शहीद होने वालों की स्मृति में हम तिरंगा यात्रा निकालकर उनके बलिदान को नमन करते हैं।”

प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विधायक से विशेष बातचीत
इस आयोजन के पश्चात हमारे संवाददाता सुशील कुमार झा ने विधायक उमेश कुमार से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी देशभक्ति, त्याग और भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करे। महाराज भगीरथ की प्रेरणा से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तत्पर हैं।