


स्थान -हरिद्वार

देर रात उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी तिराहे पर धामी सरकार के बुलडोजर ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। कुंभ मेला की पवित्र भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया


जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन का यह कदम साफ संदेश देने वाला था कि अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।



एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने इस कार्रवाई के तहत अवैध चाहरदीवारी को हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि हरिद्वार में किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा और अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।


उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “जो भी सरकारी या धार्मिक भूमि पर कब्जा करेगा, उस पर बुलडोजर चलेगा।” यह कदम प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को खत्म करने के लिए एक कड़ा संदेश है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन के कदम की सराहना की, जबकि कुछ लोग इस कदम को कठोर बताते हुए सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता की बात कर रहे हैं।



