ताड़ीखेत में आयोजित भव्य भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

ताड़ीखेत में आयोजित भव्य भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

ताड़ीखेत में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास योजनाओं पर चर्चा

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन ताड़ीखेत भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। राज्य मंत्री कैलाश पंत ने धामी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध है।

जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि देश की अखंडता व संप्रभुता को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पांडेय, विनसर महादेव से राम सिंह रावत, रानीखेत से ललित मेहरा, भिकियासैंण से प्रेम सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट मौजूद रहे। संचालन विमल भट्ट ने किया।