छावनी परिषद सख्त, बकायेदार दुकानदारों के नवीनीकरण पर रोक का नोटिस जारी

छावनी परिषद सख्त, बकायेदार दुकानदारों के नवीनीकरण पर रोक का नोटिस जारी

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

छावनी परिषद द्वारा देयकों का भुगतान न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कडा़ रुख अपनाते हुए उनके प्रतिष्ठानों पर अगले वित्तीय वर्ष में उनका नवीनीकरण निरस्त करने के नोटिस चस्पा कर दिये है।


छावनी परिषद द्वारा छावनी परिषद अंतर्गत दुकानदारों को बार-बार देयकों का भुगतान करने हेतु सूचित किया जा रहा है , लेकिन देयकों का भुगतान न करने पर अब छावनी परिषद के दुकानदारों की अगले वित्तीय वर्ष में नवीनीकरण निरस्त करने की कार्रवाई अमल‌ में लाने का‌ निर्णय लिया गया है। दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।


छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि छावनी परिषद के बकायेदार जिन्होंने करों का भुगतान नहीं किया है उन व्यक्तियों के नामों की सूची सार्वजनिक करने पर भी छावनी परिषद विचार कर रही है। छावनी परिषद ने बकाएदारों को 29 मार्च तक का समय दिया है ।कहा है कि 29मार्च 2025तक छावनी कार्यालय में देयकों का भुगतान न करने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।