धामी सरकार के तीन साल पूरे, रानीखेत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

धामी सरकार के तीन साल पूरे, रानीखेत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

वर्तमान धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत में जन सेवा की थीम पर आधारित बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। महिला समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल व संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनन्द ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं विभागों के कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल ने शिविर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल ने उत्तराखण्ड सरकार की पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों एवं रानीखेत विधानसभा में हुए विकास कार्यों को जनता के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार महिला समूहों को प्रोत्साहित किया है और उन्हें स्थानीय उत्पादों से जोड़कर रोजगार करने का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही उन्होंने कि आज बेहद प्रसन्नता है लोकल उत्पाद के विपणन की व्यवस्था हमारी सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी राहुल आनन्द की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने स्थानीय उत्पादों के विपणन की बहुत अच्छी व्यवस्था की है।