

स्थान – रूड़की

रूड़की में राशन डीलरों ने एफसीआई महिला अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। राशन डीलरो ने राशन में घटतौली और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।



वही मामले में एक शिकायत पत्र प्रशासन को देकर कारवाई की मांग की हैं। वही एफसीआई गोदाम पहुंचे शक्ति विहार के राशन डीलर दानिश,पाडली गुर्जर के नाजीम,लाठरदेवा शेख के अजहर ने बताया कि पिछली बार जब वह राशन लेकर गए थे तो कई बोरियों में पांच से सात किलो तक गेहूं चावल कम निकले। उनका आरोप था कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।



इसलिए इस बार उन्होंने विपणन अधिकारी से राशन को कांटे पर तौलकर देने की मांग की थी लेकिन इस बात पर उक्त महिला अधिकारी भड़क गई और प्रति बोरी को 51 किलो वजन के हिसाब राशन उठाने की बात कहने लगी। लेकिन जब उनके द्वारा राशन लेने से मना किया गया तो वह अभद्रता पर उतारू हो गई और धमकी देकर गोदाम से भाग जाने की बात कहीं। वही राशन डीलर महिला अधिकारी द्वारा की गई अभद्रता से नाराज हैं। और महिला अधिकारी रूबी के खिलाफ करवाई की मांग की हैं।




