ड्रग्स इंस्पेक्टर ने किया दवाई मेडिकलो का औचक निरिक्षण

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने किया दवाई मेडिकलो का औचक निरिक्षण

स्थान – जसपुर

रिपोर्टर – अज़ीम खान

उधमसिंह नगर के जसपुर के जिलाधिकारी जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ ड्रग्स इस्पेक्टर ने जसपुर उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान द्वारा एक्सपायरी दवाइयां मिलने की अनियमितता को देखते हुए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के आधे भाग को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर दो दिन पहले सील कर दिया था

अब फिर पुनः वरिष्ठ ड्रग्स इस्पेक्टर नीरज कुमार ने जसपुर नायब तहसीलदार भुवन चंद्र आर्य सहित तहसील प्रशासन के साथ जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन ओषधि केंद्र पर पहुंचकर केंद्र का औचक निरिक्षण किया जिसमें एक्सपायरी दवाइयो का भंडारण मौके पर प्राप्त हुआ जिसके चलते केंद्र संचालक के विरुद्ध उसके लाइसेंस सस्पेंशन की कार्यवाही अमल में लाई जाने की बात कही तथा उसके बाद अन्य मेडिकल स्टोरो का भी निरीक्षण किया जिसके चलते मेडिकल संचालकों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा


वही इस संबंध में वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज जसपुर नगर में जिलाधिकारी के निर्देशन के अनुपालन में दवाई मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया गया है जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया

जिसमें एक्सपायरी दवाइयो का भंडारण पाया गया इसको देखते हुए केंद्र स्वामी के विरुद्ध लाइसेंस सस्पेंशन की संतुष्टि की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उसके बाद अन्य मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया जिसमें शमा एवं उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के संचालक के विरुद्ध उनके लाइसेंस सस्पेंशन की भी कार्रवाई की जाएगी और अब तक पांच मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण कर चुके हैं |