
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान – उधमसिंह नगर

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहुंचे यूपी के एक व्यक्ति ने अपने साले पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।


व्यक्ति का कहना है कि उसका साला उसकी पत्नी को घर नहीं ले जाने दे रहा है। यह भी कहा कि उसकी पत्नी की दो लोगों के साथ शादी करा दी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के निवासी सुनील कुमार पुत्र चौब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी ग्राम रामजीवनपुर बाजपुर निवासी गीता के साथ हुई है। आरोप लगाया कि बीते छह माह से उसकी पत्नी को साले ने ससुराल में रोक कर रखा है।

जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने साथ भेजने से मना कर रहा है। इतना ही नहीं साले ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी है। इसके साथ ही आरोप लगाया


कि साले ने उसकी पत्नी का विवाह अलग-अलग दो लोगों के साथ कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को शिकायत के आधार पर तहकीकात करने गांव भेजा गया है।


