
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में घर के बाहर से खड़ी तीन मोटरसाइकिले चोरी हो गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 का है।


जहां दो घरों के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिले चोरी हो गयी है, जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा राजपुरा चौकी में की गई है। अरविंद कुमार और मनोज नाथ की बाइक एक साथ घर के पास से चोरी हुई है।

वहीं दूसरी अन्य बाइक भी पास के ही घर से चोरी हुई है।वही इस चोरी की घटना सीसीटीवी कमरे में भी कैद हो गई है। चोरी की घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया है।

यह घटना रात को 2:42 की है। जब तीनों चोर घर के पास पहुंचते हैं और रेकी करते हैं, घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसको धकेलते हुए लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल राजपुरा चौकी में इस संबंध में चोरी की तहरीर दी गई है,


पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज देखने में जुट गई है, वही चोरी की घटना से पुलिस की देर रात्रि गस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पास में ही राजपुरा चौकी है ऐसे में पुलिस की रात्रि गस्त कहां थी।


