हल्द्वानी – प्राधिकरण की फर्जी मुहर का  कर रहा था गलत इस्तेमाल,दर्ज किया गया मुकदमा

हल्द्वानी – प्राधिकरण की फर्जी मुहर का कर रहा था गलत इस्तेमाल,दर्ज किया गया मुकदमा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

विगत दिनों एक व्यकि राम सिंह पुत्र शोभन सिंह करायल जौलासाल हल्द्वानी द्वारा अपने भवन मानचित्र के नवीनीकरण हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्याल हल्द्वानी मे आवेदन किया गया l

उक्त भवन के नक्शे का जब कार्यालय अभिलेखों से मिलान किया गया तब कार्यालय अभिलेखों मे यह अंकित होना नहीं पाया गया l उपरोत् व्यक्ति से पूछने पर उनके द्वारा यह बताया

गया कि पूर्व में श्री गणेश पटकी निवासी भट्ट निवास सरस्वती विहार लाल डांठ रोड हल्द्वानी द्वारा मेरा नक्शा पास कराया गया था lश्री गणेश पटकी द्वारा कार्यालय संयुक्त सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण

क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के फर्जी मोहर का उपयोग करने , अधिकारियों की फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग करने, श्री राम सिंह के साथ ठगी करने व कूट रचित राजकीय अभिलेख तैयार करने एवम राजकीय विभाग की छवि धूमिल करने के कारण

आज दिनांक 25.2.2024 को श्री गणेश पटाकी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा प्राथमिक दर्ज करने हेतु कार्यवाही की गयी है l