
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में साईबर अपराधों के सम्बंध में सभी को जागरूक करने की निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण टीम के साथ संयुक्त रूप से साईबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 22.02.24 को कोतवाली रामनगर के उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा जीपीपी इण्टर कालेज रामनगर में छात्र-छात्राओं को साईबर अपराधों के सम्बंध में अवगत कराते हुए

जागरूक किया गया।थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काठबॉस चोरगलिया जाकर स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया

तथा छात्र-छात्राओं से साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी अपने माता-पिता परिजनों से साझा करने की अपील की गई।कोतवाली रामनगर एवम चोरगलिया पुलिस द्वारा बच्चों को साईबर अपराधों व ऑनलाइन धोखाधडी के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये बताया कि अपनी कोई निजी जानकारी (ओटीपी या बैंक डिटेल आदि) शेयर नही करनी है तथा किसी भी प्रकार के आनलाइन नौकरी, लाट्ररी आदि के लालच ना पड़े।


क्योंकि जागरुक रहकर ही साईबर अपराध से हम बच सकते हैं। इसके अतिरिक्त साईबर अपराध से सम्बन्धित कोई फ्रॉड होता है तो तत्काल प्रभाव से अपनी सूचना साईबर टोल फ्री नम्बर 1930 पर दर्ज करायें। जिससे कि साईबर से सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जा सके।


