
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने हाल ही में हल्द्वानी में हुई हिंसा पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देवभूमि में दंगाइयों की कोई जगह नहीं है


जो दंगा करेगा सीधे ऊपर जाएगा। हल्द्वानी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद पांडे ने कहा की हिंसा और दंगे की जनक कांग्रेस रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है

और देवभूमि की में जो हिंसा और दंगा हुआ है इन दंगाइयों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है और जो दंगा करेगा वह नीचे नहीं सीधा ऊपर जाएगा।

उसे नीचे रहने का अधिकार नहीं है। यही नहीं अरविंद पांडे ने कहा कि जो दंगाई होते हैं उनका कोई धर्म और मजहब के नहीं होता हैं वह सिर्फ जाहिल होते हैं और ऐसे जहीलों के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं है



