
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी के कैंप ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की कई सारी महत्वपूर्ण समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया आज कुछ अलग प्रकार की समस्याएं उनके समक्ष आई हैं।


जिसमें रामपुर रोड के पास एक पेंट बनाने की फैक्ट्री जिससे काफी प्रदूषण निकलता है। आसपास के लोगों ने अब इसकी शिकायत उनसे की तो पूरे मामले में कुछ नया ही मोड़ आया।

पेंट की फैक्ट्री में नामी कंपनियां के पेंट बनाए जा रहे थे, जिनकी बाल्टिया और पाउच भी पाए गए है। साथ ही कई सारे व्हाइट सीमेंट के कट्टे भी पाए गए हैं, मौके पर जीएसटी, नगर निगम समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद है।जहां पर बहुत बड़ी धांधली देखने को मिल रही है।

यह पूरी नकली पेंट बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें नामी गिरामी कंपनियों के रैपर और पेट के डिब्बे हैं। कई ज्वलनशील पदार्थ भी हैं, जिससे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। आपको बता दें फैक्ट्री स्वामी द्वारा कमिश्नर के समक्ष कहा गया था


कि फैक्ट्री में डिटर्जेंट पाउडर और डिटर्जेंट टिकिया बनाई जाती है, जबकि मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन की छापेमारी जारी है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर मौजूद है।


