केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नमो मतदाता सम्मेलन में नये मतदाताओं को किया सम्मानित

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नमो मतदाता सम्मेलन में नये मतदाताओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -संजय जोशी

स्थान -हल्द्वानी

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज एमबीपीजी महाविद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित

‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ समारोह में शिरकत करते हुए। नये मतदाताओ को सम्मानित किया साथ ही कहा कि एक वोट देश की किस्मत बदल सकता है।गुरुवार को दोपहर एमबीपीजी डिग्री कॉलेज

की सभागार में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में शिरकत करते हुए

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को सुना और युवाओं के साथ संवाद भी किया। इस दौरान प्रथम बार मतदाता बने युवाओं को सम्मानित भी किया

युवाओं को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि एक वोट राष्ट्र की तकदीर बदल सकता है और यही महत्व हमें आज युवाओं को समझाना है की स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान का अधिकार कितना महत्वपूर्ण है।