

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिपोट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के तराई के जंगलों में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही है। टस्कर हाथी ने शुक्रवार शाम हल्द्वानी वन प्रभाग क्षेत्र के हल्द्वानी- चोरगलियां मार्ग पर आ जाने से में हड़कंभ मच गया।


यही नहीं हाथी ने सड़क पर खड़े लोगों को भी दौड़ी जहां लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई,बीच सड़क पर हाथी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वीडियो में देख सकते हैं कि भारी भरकम हाथी हल्द्वानी सितारगंज हाईवे पर खड़ा है और लोग हाथी का फोटो वीडियो बना रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेंद्र सिंह खनवाल का कहना है कि हाथी जंगल से निकल हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग शेर नाले के पास बीच सड़क में चहलकदमी करने लगा


जहां लोगों ने सड़क पर अपने वाहन ने दोनों तरफ रोक लिए, कुछ लोगों ने अपने वाहनों के होरन भी बजाना शुरू किया जिसके बाद हाथी परेशान हो गया और लोगों की तरफ दौड़ने लगा इसके बाद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई,


हाथी काफी देर तक बीच सड़क में खड़ा रहा जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई, लेकिन काफी देर तक वन विभाग की टीम भी नहीं पहुंची जिसके बाद हाथी अपने आप जंगल की ओर चला गया।


