हल्द्वानी- महामहिम से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आदि कैलाश आने का दिया आमंत्रण

हल्द्वानी- महामहिम से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आदि कैलाश आने का दिया आमंत्रण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंची। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वह आज बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई,

जहां पर उन्होंने छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया, इससे पहले वह आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर बीजेपी नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बुके देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया,

जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंतनगर विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए चली गई।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया

कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देवभूमि उत्तराखंड की जानकारी देने के साथ ही आदि कैलाश यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया, जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा वह जल्द ही आदि कैलाश की यात्रा पर आएंगी।