हल्द्वानी- महिला की मजबूरी का मैनेजर ने उठाया फायदा, एसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची पीड़िता

हल्द्वानी- महिला की मजबूरी का मैनेजर ने उठाया फायदा, एसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची पीड़िता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

बीमार पति के लिए मजबूरी में नौकरी कर रही एक महिला का फैक्ट्री के मालिक ने शारीरिक शोषण किया। उससे दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान की धमकी दी। पीड़िता ने फैक्ट्री मालिक से शिकायत की तो मैनेजर पर कार्रवाई के बजाय उसने महिला को ही नौकरी से निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पहले सीओ से लिखित शिकायत की और फिर शनिवार को मामला लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह के पास पहुंची।

महिला ने एसपी सिटी से कहाकि उसके पति बीमार रहते हैं और बीमारी की वजह से वह काम नहीं करते पति के इलाज के लिए करीब डेढ़ साल पहले उसने गौलापार स्थित एक फूड फैक्ट्री में नौकरी कर ली। आरोप है कि फैक्ट्री के मैनेजर से उसके साथ कभी फैक्ट्री में तो कभी फैक्ट्री से मिले सर्वेंट क्वाटर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

मुंह खोलने पर उसने जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी दी, लेकिन जब मैनेजर का शोषण बढ़ता रहा तो उसने फैक्ट्री के मालिक से मैनेजर की शिकायत दी हालांकि शिकायत का उल्टा नतीजा सामने आया। मालिक ने मैनेजर पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही नौकरी से निकाल दिया।

जिसके बाद महिला शिकायत लेकर सीओ सिटी के पास पहुंची और जब वहां से भी उसे कार्रवाई होती नहीं दिखी तो शनिवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह को लिखित शिकायत दी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।