उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोट -महेंद्र पाल सिंह
स्थान-गदरपुर
गदरपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में आज सामाजिक कार्यकर्ता सुखविंदर सिंह ने धार्मिक साइकल यात्रियों का स्वागत किया |

इस मौके पर बोलते हुए, सुखविंदर सिंह सुक्खा ने कहा, कि पंजाब के मोगा जिले से साइकिल पर चले हुए धार्मिक यात्रियों का आज गुरुद्वारा सिंह सभा में स्वागत किया गया है, और उनके नाश्ता चाय पानी की व्यवस्था की गई है |

यह धार्मिक यात्री पंजाब से चले थे, और उत्तराखंड के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा परिसर के दर्शन कर वापस लौट रहे हैं | हम उनकी सफल यात्रा की कामना करते हैं |इस मौके पर वरियम सिंह नाम के धार्मिक साइकिल यात्री ने बताया, की गुरु नानक के धर्मों की यात्रा उन्होंने साइकिल से की है, और उत्तराखंड पहुंचे हैं|

यहां के पहाड़ के लोगों ने और तराई क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया है | रहने खाने की व्यवस्थाएं स्थानीय लोग अपने आप ही करते रहे हैं यहां पर आकर पंजाब से कुछ भी अलग नहीं लगा |

