
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोर्टर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में 2 अक्टूबर को शराब की दुकान बंद होने पर खुलेआम धडल्ले से बेची जा रही थी अवैध शराब को पत्रकार के द्वारा स्टिंग ऑपरेशन करने के बाद प्रेम टॉकीज के पास अवैध रूप से शराब बेचने का काम किया जा रहा था इसके बाद शराब बेचने वाले की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके में शराब बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया


बताया जा रहा है कि शराब राजपुरा निवासी किसी व्यक्ति की है वही शराब तस्कर द्वारा पत्रकार को पैसों देने का लालच भी दिया गया सबसे बड़ी बात यह है कि 2अक्टूबर को शराब की दुकान बंद होने के बाद भी शराब तस्करों के पास शराब कहा से आ जाती है

वही जब शराब तस्करी की सूचना पत्रकारों को मिल सकती है तो क्या पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिल पाती अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर या नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने की बात करता है

लेकिन उसके बावजूद भी खुलेआम अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर प्रशासन मौन है हालांकि नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा साफ तौर से कहा गया है की नशे के कारोबारी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा लेकिन उसके बावजूद भी शराब की दुकान बंद होने के बाद शराब अवेध रूप से खुलेआम बेची जा रही है



