
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-रितिक अग्रवाल

स्थान – डोईवाला

डोईवाला के लच्छीवाला व रामगढ़ रेंज में आबादी क्षेत्र में हाथियों की घुसपैठ किसानों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसलों को रौंद उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। देर रात भी 20 से 25 हाथियों के झुंड ने बुल्लावाला गांव में किसानों की धान व गन्ने की फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज वन चौकी पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन रेंज अधिकारी जय पाल रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही जंगल किनारे खाई खुदान का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे कि हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में बंद हो सकेगी।


वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है, कई वर्षों से विभाग द्वारा यहां के लोगों को आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन वन महकमे की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। ओर इसका खामियाजा यहां के किसानों को अपनी फसलों की बर्बादी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जबकि वन विभाग द्वारा लाखों रुपया खर्च कर जंगल किनारे ऊर्जा बाढ़ तो लगाई गई है।वन विभाग की तरफ से उसकी सही देखरेख न होने की वजह से वह मात्र शोपीस बनकर रह गई है। किसान बैंकों से कर्ज लेकर कृषि में खर्च करते हैं।

ऐसे में हाथियों के नुकसान से यहां के किसानो को अपना कर्ज चुकाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से शख्त लहजे में मांग करते हुए कहा कि, हाथियों की रोकथाम के लिए जंगल किनारे खाई खोदे जाने के साथ ही ऊर्जा बाढ़ भी लगाई जाए, ताकि हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र से पूरी तरह बंद हो सके। ओर किसानों की फशलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।


