
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-मोहन गिरी

स्थान – थराली

उत्तराखण्ड मे सड़को की बदहाली का हाल किसी से छिपा नहीं है। सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री महाराज तक इन सड़को की दशा और दिशा सुधारने के निर्देश दे चुके हैं। विभागीय मंत्री महाराज तो सड़को को गड्ढा मुक्त करने के लिए एक एप्प तक लांच कर चुके हैं। ताकि आमजन और स्थानीय लोगो को असुविधा न हो लेकिन लगता है। थराली लोक निर्माण विभाग और उसके अधिकारी गहरी नींद मे सोये हैँ। जिन्हे न तो बरसात से पहले तक थराली देवाल मोटरमार्ग पर बने बड़े बड़े गड्ढे दिखे और न ही विभागीय मंत्री के आदेश सुनाई दिये। अल्बत्ता ये बात अलग है। कि बीते दिनों थराली मे जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता मे लगे।


तहसील दिवस मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों ने सड़को के गड्ढे न् भरे जाने पर विभाग को लताड़ा तो जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की गहरी नींद टूटी और विभाग ने भरी मूसलाधार बरसात के बीच सड़को के गड्ढे भरने के लिए सडक के किनारे मिट्टी का ढेर लगा दिया। अब इस मूसलाधार बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग की कमाल की इंजीनियरिंग गड्ढे कम कीचड़ ज्यादा फैलाने का काम कर रही है। ये तस्वीरे देखिये और अंदाजा लगाइये कि लोक निर्माण विभाग के अभियंताओ की ये गजब की गड्ढा भरान तकनीक वाकई गड्ढा मुक्त सडक बनाएगी। या फिर कीचड युक्त सडक तैयार करेगी। बरसात के इस मौसम मे मिट्टी से इन गड्ढों को भरने पर स्थानीय लोगो ने आपत्ति जताई है।

स्थानीय लोगो का कहना है। कि बरसात मे मिट्टी से सड़क पर कीचड ज्यादा फैलेगा तो वहीं धूप चटकने पर धूल भी उड़ेगी
स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि यदि विभाग बरसात से पूर्व ही सड़क के गड्ढों को भर लेता। तो आज मिट्टी से इन गड्ढों को भरने कि नौबत नही आती। वहीं कोंग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि थराली मे ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सडक का ये हाल है। और विभाग आमजन की सुनने को तक तैयार नहीं है।


