विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोट

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नंबर-1 पुल से खादर तक बन रही सीसी सड़क और कैनाल बाईपास रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी अधिकारियों से ली उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप होने चाहिए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सहाना बेगम और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती थी सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है उनका उद्देश्य प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए विधायक ने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।