रुड़की में मारपीट और हवाई फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

रुड़की में मारपीट और हवाई फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

Roorkee में मामूली कहासुनी के बाद बड़ी वारदात सामने आई है, जहां किसान नेता के पुत्र पर आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना Ganganahar Kotwali क्षेत्र की बताई जा रही है। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस पूरी घटना की तस्वीरें पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं, जो अब जांच का अहम हिस्सा बन गई हैं। वीडियो फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस टीम अब CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमलावर प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।