

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

डोईवाला क्षेत्र के दुधली इंटर कॉलेज में आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप Col. Ajay Kothiyal Youth Foundation द्वारा लगाया गया, जिसमें दुधली और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना रहा। इस दौरान प्रशिक्षकों ने युवाओं को दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और सेना भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


प्रशिक्षण सत्र में युवाओं को फिटनेस के विभिन्न पहलुओं पर अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि सेना भर्ती के दौरान किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है और किस प्रकार की तैयारी आवश्यक होती है।


इस अवसर पर कैप्टन बलवीर सिंह रावत, यूथ फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सतीश शर्मा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय रावत, कैप्टन लक्ष्मण सिद्ध, ज्वलदार जीत सिंह, कैप्टन हरीश जोशी, सूबेदार विनोद पाल और हवलदार लाल सिंह बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता रतन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने युवाओं को अनुशासन और समर्पण के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

कैंप को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने इसे अपने भविष्य को संवारने का एक सुनहरा अवसर बताया और इस पहल की सराहना की।


आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें।


