काग्रेंस ने मनाया जश्न

रिपोर्टर, सचीन गुप्ता

स्थान, लालकुआ

,लालकुआ सूबे में भाजपा सरकार के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जूलुस निकलकर जमकर आतिशबाजी करते जश्न मनाया।

यहां आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सूबे में भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के काग्रेंस पार्टी में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई

यहां लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर स्थिति एकत्र हुए जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नगर में विशाल जुलूस निकलकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी करते हूऐ जश्न मनाया।

हरेंद्र बोरा काग्रेंस नेता।

इधर हरेन्द्र बोरा ने कहा कि यशपाल जैसे लोकप्रिय और कद्दावर नेता के पार्टी में आने से कांग्रेस के स्कोर में काफी मजबूती मिलेगी और राज्य वासियों की अपेक्षाएं पूरी होंगी।

, बीना जोशी प्रदेश प्रवक्ता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई ,बेरोजगारी ,विकास के मामले में पूरी तरह भाजपा सरकार फेल है उन्होंने कहा जनता प्रदेश में परिवर्तन चाह रही है

लालचद्र सिंह चैयरमैन लालकुआ

जो इसबार के विधानसभा चुनाव में होगा उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस किसी उम्मीदवार को टिकट देगा उसको सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से साथ निभायेंगे और उसे विजयी भी दिलायेंगे।